हाल-फिलहाल में टीम इंडिया के कई तेज गेंदबाज चोटिल हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और अब खलील अहमद। टीम इंडिया के गेंदबाजों के लगातार चोटिल होने पर कपिल देव ने टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम पर सवाल उठाए। भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान ने कहा कि जब आप एक साल में 10 महीने क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको तेज गेंदबाजों पर ध्यान देना होता है।