नई दिल्ली। सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (rahul dravid and sourav ganguly) दोनों ने ही वनडे में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। इस जोड़ी ने कई बार मैदान पर विरोधियों को धूल चटाई है। 22 साल पहले यानी आज ही के दिन 27 मई, 1999 वर्ल्ड कप (World Cup) में द्रविड़ और गांगुली की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 318 रनों की साझेदारी कर एक रिकॉर्ड बनाया था। उस समय यह रिकॉर्ड क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली सबसे बड़ी थी। टीम इंडिया को पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप की विजेता श्रीलंका की टीम से हुआ। उस समय श्रीलंका के कप्तान अर्जुन रणतुंगा थे।