4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Opinion : तो क्या कोहली भी छोड़ेंगे देश! फैन पर ऐसा तंज कितना सही

विराट ने फैन को देश छोड़ कहीं और चले जाने को कहा है। इतना बड़ा बयान कोहली ने सिर्फ इस बात पर दे डाला क्योंकि उस फैन को भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को खेलते देखना पसंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Nov 2018, 3:09 PM IST

kohli

Opinion : तो क्या कोहली भी छोड़ेंगे देश! फैन पर ऐसा तंज कितना सही

नई दिल्ली। इन दिनों देश में एक अलग सा माहौल है। बात बात पर सत्ता में बैठे लोग उनसे अलग राय रखने वाले लोगों को देश छोड़ कहीं और या सीधे तौर पर पाकिस्तान चले जाने की बात करते रहते हैं। सहिष्णुता और असहिष्णुता, ये दो शब्‍द पिछले कुछ सालों में भारत में काफी गूंज रहे हैं। राजनेता सुर्ख़ियों में बने रहने और अपनी सत्ता की रोटी सेकने के लिए ऐसे बयान देते हैं लेकिन इससे पहले क्या कभी ऐसा बयान किसी खिलाड़ी के मुंह से सुना है।

कोहली को पसंद है गिब्ब्स -
जी हां! यहां हम भारतीय कप्तान विराट कोहली की बात कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में कुछ ऐसी ही टिप्पणी की है। ये बयान विराट ने अपने एक आलोचक, क्रिकेट प्रशंसक के लिए दिया। उन्होंने उस फैन को देश छोड़ कहीं और चले जाने को कहा है। इतना बड़ा बयान कोहली ने सिर्फ इस बात पर दे डाला क्योंकि उस फैन को भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को खेलते देखना पसंद है। विश्व का कोई भी खिलाड़ी किसी का भी पसंदीदा खिलाड़ी हो सकता है। लेकिन शायद बयान देते वक़्त भारतीय कप्तान ये बात भूल गए। जबकि इससे पहले एक इंटरव्यू में कोहली ने खुद ये कबूला था कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स हैं। तो क्या कोहली को भी देश छोड़ देना चाहिए? राजनीति के बाद अब क्या खेल में भी अलग विचार रखने वालों को निशाना बनाया जाएगा और उन्हें देश से चले जाने की बात कही जाएगी।

देश के बाहर की थी शादी -
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में एक व्यक्ति किसी भी विचारधारा को मानने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन इससे उसे यह अधिकार नहीं मिल जाता कि वह दूसरों को भी अपनी मान्यता के सामने झुकने के लिये मजबूर करे। इसलिए कोहली का ये बयान बेहद बेतुका सा लगता है। सिर्फ इस लिए कि उस व्यक्ति को भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी पसंद है वे किसी को देश छोड़ने को नहीं बोल सकते। इस हिसाब से कोहली पूरे विश्व में घूमते हैं और अगर उन्हें किसी देश कि संस्कृति का खाना पसंद आ गया और उन्होंने उसकी तारीफ की तो क्या लोगों को भी ये अधिकार मिल जाएगा कि वे भी कोहली से भी देश छोड़ने की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा ये सवाल भी उठता है कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं लेकिन अगर भविष्य में कोहली को हॉलीवुड का कलाकार या कोई फिल्म पसंद आती है तो वे देश छोड़ेंगे? बता दें कोहली ने अपनी शादी भारत में नहीं इटली में की थी उस वक़्त विदेश में शादी करने की लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। तो क्या वे मानते हैं कि इटली शादी करने के लिए भारत से अच्छी जगह है? अगर हां तो अब तक उन्हें देश छोड़ देना चाहिए था।