29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछली 13 पारियों में मात्र 171 रन बना सका ये बल्लेबाज, पांचवें टेस्ट में पृथ्वी शॉ कर सकते हैं डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट में जिस तरह से भारत का शीर्ष क्रम फेल हुआ, उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है आखिरी टेस्ट में पृथ्वी शॉ को मौका दिया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Sep 2018, 5:14 PM IST

prithvi

पिछली 10 पारियों में मात्र 171 रन बना सका ये बल्लेबाज, पांचवें टेस्ट में पृथ्वी शॉ कर सकते हैं डेब्यू

नई दिल्ली। भारत की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड की चुनौती को झेल रही है। दोनों देशों के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच फिलवक्त साउथहैम्पटन में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला है। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज के सामने यह टारगेट मामूली लग रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए 245 रन बना पाना लोहे के चने चबाने जैसा है।

चौथी पारी में रन बनाना मुश्किल-
किसी भी टेस्ट की चौथी पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर बना पाना काफी कठिन माना जाता है। खास कर तब जब आप किसी दूसरे देश में उसी के खिलाफ खेल रहे हो। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी की बल्लेबाजी इस बात का संकेत दे रही है कि भारत के लिए जीत दूर जा रही है।

मैच का ताजा हाल-
चौथी पारी में 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इस समय अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को गंवा चुकी है। लोकेश राहुल (00), चेतेश्वर पुजारा(05) और शिखर धवन (17) रन बना कर वापस पवेलियन लौट चुके है। भारत की उम्मीद अब बस कोहली और रहाणे पर टिकी होगी।

राहुल का प्रदर्शन काफी खराब-
आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले लोकेश राहुल से इस दौरे पर काफी उम्मीदें थी। उन्होंने टी-20 और वनडे सीरीज में यादगार पारियां भी खेली। लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस टेस्ट की दूसरी पारी में राहुल बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बाहर कर पृथ्वी शॉ को मौका देने की बात की जा रही है।

पिछली 13 पारियों में मात्र 171 रन-
विदेशी पिचों पर खेले गए टेस्ट क्रिकेट की पिछली 10 पारियों में लोकेश राहुल का बल्ला खामोश रहा है। इस दस पारियों में राहुल मात्र 171 रन बना सके है। राहुल की पिछली 10 पारियों का स्कोर कार्ड कुछ ऐसा है- 28, 10, 4, 0, 16, 4, 13, 8, 10, 23, 36, 19, 0। अब रनों की इस गणित के हिसाब से अगले टेस्ट मैच में उनका भारतीय टीम से बाहर जाना तय माना जा रहा है। राहुल के बाहर किए जाने पर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। मूलत: बिहार से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वी का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।