27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्विंग ‘किंग’ प्रवीण कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जताई कोच बनने की इच्छा

गेंद को हवा में दोनों दिशाओं में लहराने का हुनर रखने वाले स्विंग 'किंग' प्रवीण कुमार ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 20 Oct 2018, 10:12 AM IST

praveen kumar

स्विंग 'किंग' प्रवीण कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जताई कोच बनने की इच्छा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 13 साल क्रिकेट खेला है, जिसमे वह भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं। वह अब ओएनजीसी के लिए कंपनी क्रिकेट खेलेंगे और उन्होंने कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। कुमार ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका फर्स्ट क्लास डेब्यू 2005 में उत्तर प्रदेश के लिए हुआ था।


युवा खिलाड़ियों की जगह नहीं खाना चाहते कुमार-
कुमार ने अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए बताया कि “मुझे किसी भी तरह का कोई भी मलाल नहीं हैं। दिल से खेला, दिल से बॉलिंग की। यूपी से इस समय कई प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज आ रहे है और मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी वजह से उनके करियर पर असर पड़ें। अगर मैं खेलूंगा तो टीम से एक खिलाड़ी जाएगा। ये जरूरी है आप भविष्य के खिलाड़ियों को लेकर सोचे और उन्हें मौका दे। मुझे पता है मेरा समय खत्म हो गया है और मुझे ये मानना पड़ेगा। मैं खुश हूं और मैं भगवान का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे मौका दिया।"


गेंदबाजी कोच बनाना चाहते हैं कुमार-
भविष्य को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में गेंदबाज़ी कोच बनाना चाहता हूं। लोगों को पता है कि मेरे पास इसके लिए अनुभव है, ये केवल जगह है जहां पर मैं दिल से काम कर सकता हूं, मैं अपने अनुभव को युवा खिलाड़ियों के साथ बांटना चाहता हूं।


प्रवीण कुमार का करियर-
प्रवीण ने अपना पहला फर्स्ट क्लास मैच हरियाणा के खिलाफ नवंबर 2005 में खेला था। अगले दो सालों में वह भारतीय वनडे टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2007 में खेला था। प्रवीण ने 68 ODI मुकाबलों में भारत के लिए 36.02 की औसत से 77 विकेट झटके हैं। इसके साथ ही वह 10 T20 और 6 टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं।