टी-20 का खेल अब बहुत आगे बढ़ गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब टी-20 में ज्यादा जोर दिया जा रहा है। फैंस को भी टी-20 मैच बहुत पसंद आते हैं। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप होगा। इस लिहाज से अभी टी-20 की कई सीरीज खेली जा रही है। हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। अब भारत की टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ भी होगा। उधर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भी 7 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा री है। पाकिस्तान टीम का रिकॉर्ड टी-20 में शानदार रहा है। इसका श्रेय पूरी तरह बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जाता है। रिजवान तो जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं बाबर मौजूदा समय में टी-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अब इन दोनों की ओपनिंग जोड़ी ने टी-20 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है।