
राज्य से लेकर केंद्र तक, यूपी से लेकर पंजाब तक, इन खिलाड़ियों ने संभाल रखा है राजनैतिक कार्यभार
नई दिल्ली। इमरान खान पाकिस्तान के दूसरे सबसे कठिन ओहदे पर विराजमान होने को तैयार हैं। सबसे कठिन ओहदा की जिम्मेदारी तो उन्होंने बखूबी निभाई थी। यह जिम्मेदारी थी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी करना। उन्होंने कप्तानी ही नहीं संभाली बल्कि देश को विश्व विजेता भी बनाया। अब राजनीती में हैं और देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी यहां भी है। वो इसमें पास होंगे या फेल यह तो समय बताएगा । उन्ही की भांति कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी देश बदलने का सपना देखा था और राजनीती में कदम रखा था। करीब दर्जन भर खिलाड़ी इस समय भारतीय राजनीती में सक्रिय हैं। आइए राजनेता बने इन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं-
यह खिलाड़ी राजनीती में रहे हैं सक्रिय-
कीर्ति आजाद, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू, चेतन चौहान, लक्ष्मी रतन शुक्ला और मनोहरसिंजी प्रद्युम्नसिंजी कुछ ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं जोकि राजनीती में भी सक्रिय रहे। इसके साथ ही राज्यवर्धन सिंह राठौर(निशानेबाज), परगट सिंह(हॉकी), प्रसून बाजपेयी(फुटबॉल) और करनी सिंह(निशानेबाजी) ने खेल में जौहर दिखने के बाद राजनीती में कदम रखा।
राज्यवर्धन राठौर हैं केंद्रीय मंत्री-
राजयवर्धन सिंह राठौर ने निशानेबाजी में 2004 एथेंस ओलंपिक्स खेलों में भारत के लिए रजत पदक पर कब्जा जमाया था। डबल ट्रैप प्रतियोगिता में उन्होंने देश को कामनवेल्थ और एशियाई खेलों में कई पदक दिलाये हैं। इसी के चलते उनको 2008 बीजिंग ओलिंपिक में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया था। राज्यवर्धन राजस्थान के जैसलमेर जिले से आते हैं। वह भारतीय सेना में रह चुके हैं। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने 2013 में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थमा और राजनीती में कदम रखा। वह 2014 लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण लोकसभा छेत्र से वह सांसद बने और अब वर्तमान में वह मोदी सरकार में केंद्रीय खेल मंत्री के भार पर हैं।
पंजाब में सिद्धू, यूपी में चेतन-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और चेतन चौहान इस समय अपने-अपने प्रदेशों में मंत्री के पद पर हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू पहले भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा थे लेकिन हाल ही में पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। इस समय वह लोकल गवर्नमेंट, टूरिज्म और संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा पंजाब सरकार में संभाल रहे हैं। सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार चेतन चौहान भी राजनीती में हैं। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक हैं और वह योगी सरकार में यूपी के खेल मंत्री भी हैं।
और भी खिलाड़ी हैं राजनीती में-
ऊपर चर्चित खिलाड़ियों के अलावा कई और भारतीय खिलाड़ी भी राजनीती का हिस्सा रह चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मुक्केबाज मैरी कॉम भी इस समय राज्य सभा सांसद हैं। इसके अलावा देश के कई और खिलाड़ियों ने भी राजीनीति में हाथ आजमाएं हैं।
Published on:
26 Jul 2018 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
