17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरारे टी20 : जिम्बाब्वे को 24 रनों से हराकर पाकिस्तान 2-1 से जीता

मोहम्मद रिजवान (mohammad rizwan) के नाबाद 91 रन के बाद हसन अली (hasan ali) के चार विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे टी20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 24 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली.....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 25 Apr 2021, 10:36 PM IST

pakistan.jpg

नई दिल्ली। मोहम्मद रिजवान (mohammad rizwan) के नाबाद 91 रन के बाद हसन अली (hasan ali) के चार विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 24 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 165 रनों का स्कोर बनाया और फिर उसने जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 141 रनों पर रोक दिया।

यह भी देखें :IPL 2021 Purple cap: पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा, जानिए टॉप 5 में कौन-कौन हुए शामिल

जिम्बाब्वे के लिए वेस्ले मधेवरे ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टी मेरुमनी ने 35 रन बनाए। मेजबान टीम अंतिम छह ओवरों में केवल 38 रन ही बना सकी और इस कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए हसन के चार विकेटों के अलावा हैरिस रउफ ने दो और मोहम्मद हसनैन ने एक विकेट लिए।

इससे पहले, पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 165 रनों का स्कोरा बनाया। टीम के लिए रिजवान ने नाबाद 91 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा बाबर आजम ने 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर पांच चौके जड़े। जिम्बाब्वे की ओर से ल्यूक जोंगे ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।

यह भी देखें :IPL 2021 Points Table: RR को 10 विकेट से हराकर नंबर-1 पर पहुंची कोहली की टीम RCB