धोनी भारतीय टीम में मेरी गलतियों के कारण
दरअसल धोनी के भारतीय टीम के कप्तान बन जाने के बाद इस दौर के विकेट कीपर बल्लेबाजों के करियर खत्म हो गए। ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स के 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' नामक टॉक शो में पार्थिव ने कहा "मुझे ऐसा नहीं लगता है, आज ज्यादातर लोग ऐसा बोल रहे हैं लेकिन धोनी हमारे खराब प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम में हैं। अगर हमने खराब प्रदर्शन कर धोनी को मौका नहीं दिया होता तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते हम अपने टीम से बाहर होने के लिए खुद जिम्मेदार हैं। अगर हमने मिले हुए मौकों का फायदा सही से उठाया होता तो आज धोनी टीम में नहीं होते।"