
Pat Cummins on Jasprit Bumrah Captaincy: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भरोसा है कि उनकी टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) टेस्ट सीरीज़ जीतेगी। इस सीरीज़ के इतिहास में पहली बार पांच टेस्ट खेले जाएंगे। पर्थ में पहला टेस्ट (22 नवंबर) शुरू होने से पहले कमिंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतना बहुत अच्छा होगा। भारत एक बेहतरीन टीम है, लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दबाव को लेकर सवाल के जवाब में पैट कमिंस ने कहा कि भारत एक कठिन टीम है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस चुनौती के लिए अच्छी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि BGT हमेशा एक बड़ी प्रतियोगिता होती है और इसे जीतना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। पहली बार यहां पांच टेस्ट खेलना बड़ी बात है।
पैट कमिंस ने पर्थ टेस्ट में अपने विपक्षी कप्तान जसप्रीत बुमराह का सपोर्ट किया। कमिंस ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि तेज गेंदबाजों को टीमों की अगुआई करने में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। बुमराह द्वारा भारत की अगुआई करने के बारे में कमिंस ने कहा कि ऐसा और भी होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की भी तारीफ की। कमिंस ने कहा कि वह स्विंग में माहिर हैं और वह टीम अहम भूमिका निभा सकते हैं।
कमिंस ने ऑलराउंडर मिशेल मार्श को लेकर पुष्टि की कि वह टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह निश्चित रूप से इस टेस्ट में गेंदबाजी करेंगे। वह एक ऑलराउंडर हैं। मार्श की भूमिका सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण होगी। कमिंस ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में प्रभावशाली है और अच्छी स्थिति में है। कैरी ने स्टंप के पीछे शानदार प्रदर्शन किया है और टीम पर उनका शांत प्रभाव है।
Updated on:
21 Nov 2024, 10:00 AM IST
Published on:
21 Nov 2024, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.