नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका बोर्ड एकादश के बीच यहां खेले गए टूर मैच में बुधवार को उस समय खलल पड़ गया जब मेजबान टीम के खिलाड़ी पाथुम निशांका को सिर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, निशांका फिल्डिंग के दौरान शॉर्ट लेग पर खड़े थे तभी ऑफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर लगा। निशांका ने हालांकि हेलमेट लगा रखा था, लेकिन वह उसी समय जमीन पर गिर गए। इसके बाद खेल को रोक दिया गया।