25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCB ने शाहिद अफरीदी के बयान के बाद मोहम्मद रिजवान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Mohammad Rizwan: वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पीसीबी ने अब बड़ा फैसला लेते हुए टी20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को टीम का उपकप्तान बना दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jan 2024, 2:48 PM IST

mohammed_rizwan.jpg

Mohammad Rizwan: वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। पीसीबी ने अब बड़ा फैसला लेते हुए टी20 फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को टीम का उपकप्तान बना दिया है। बोर्ड ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्‍यम से पोस्‍ट करके इसकी जानकारी साझा की है। माना जा रहा है कि मोहम्‍मद रिजवान को ये जिम्‍मेदारी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान के बाद सौंपी गई, जिसमें शाहिद अफरीदी ने रिजवान की तारीफ करते हुए उन्‍हें टी20 टीम का कप्‍तान बनाने की वकालत की थी।


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी बदलने के बाद न्‍यूजीलैंड दौरे से पहले अब मोहम्मद रिजवान को टी20 का उपकप्तान घोषित किया है। बता दें कि पाकिस्तान की टीम 12 से 21 जनवरी तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। जहां 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की अगुवाई शाहीन अफरीदी संभालेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के नजरिए से दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज बेहद अहम है।

शाहीन के साथ ऑकलैंड पहुंची टीम

पाकिस्तान की टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज 3-0 से गंवानी पड़ी है। अब सिडनी से पाकिस्‍तान टी20 टीम के सदस्य कप्‍तान शाहीन अफरीदी के साथ सीधे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच चुके हैं। शाहीन अफरीदी के लिए बतौर पाकिस्‍तान टी20 टीम कप्तान ये पहला दौरा होगा।

यह भी पढ़ें : रियान पराग ने रणजी में रचा इतिहास, जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक