
PCB Chief Ramiz Raja
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) अपनी सुरक्षा को देखते हुए बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में खेल की स्थाई समिति के सामने यह बात कहीं, उन्होंने कहा कि 'वह सुरक्षा के कारण बुलेट प्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह PCB पर कोई बड़ा वित्तीय बोझ नहीं है।'
PCB अध्यक्ष के रूप में मिलने वाले लाभ और भत्तों पर कही ये बात
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में उन्होंने खेल की स्थाई समिति के एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा है कि "यह कोई बड़ा वित्तीय बोझ नहीं है क्योंकि वह पूर्व राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं और अन्य बातों के अलावा अपने चिकित्सा खर्चों का भी ध्यान रखते हैं। बैठक की कार्यवाही से शामिल एक सूत्र ने कहा कि "रमीज ने एक बार समिति के सदस्यों से कहा था कि उन्होंने सुरक्षा खतरे के कारण केवल बोर्ड के बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल किया है, अन्यथा वह पीसीबी (PCB) से कोई भी लाभ लेने से बचते हैं।"
यह भी पढ़ें - INDW vs SLW: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा
नेशनल असेंबली में खेल की स्थाई समिति के सामने लगभग 2 घंटे चली मीटिंग में उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष को मिलने वाले दैनिक भत्ते, होटल और यात्रा खर्चे का उन्होंने उपयोग किया है। पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने कहा कि इससे पहले भी बोर्ड के अध्यक्ष बुलेट प्रूफ वाहनों का इस्तेमाल करते हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है, उन्होंने केवल सेवा नियमों के तहत यह सब किया है।
यह भी पढ़ें - Jasprit Bumrah ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, इस मामले में जहीर भुवी ईशांत सब को छोड़ा पीछे
गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही आईसीसी (ICC) द्वारा बीसीसीआई (BCCI) को आईपीएल के लिए ढाई महीनों की विंडो दिए जाने को लेकर पीसीबी प्रमुख रमीज राजा चर्चा में थे। उन्होंने पाकिस्तान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह आईसीसी की अगली होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इस मुद्दे को उठाएंगे। इसके अलावा नेशनल असेंबली की खेल समिति ने रमीज राजा के काम से संतुष्ट है, जबसे उन्होंने यह पद संभाला है। इससे पहले अटकलें थी कि पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार जाने के बाद राजा को पीसीबी प्रमुख पद से हटाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Updated on:
4 Jul 2022, 9:52 PM IST
Published on:
4 Jul 2022, 9:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.