
Hasin Jahan attack on Mohammed shami with Premanand Ji Maharaj Video: नए साल पर जहां पूरी दुनिया एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रही है। वहीं, भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को इस मौके पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने बद्दुआ दी हैं। नए साल पर हसीन जहां की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। जिसमें हसीन जहां ने प्रेमानंद महाराज के वीडियो के साथ एक ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद हसीन जहां को ट्रोल भी किया जा रहा है। आइये आपको भी बताते हैं हसीन जहां ने अपनी इस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या लिखा है?
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रेमानंद जी महाराज के वीडियो के साथ अपनी पोस्ट में मोहम्मद शमी के लिए लिखा है कि अभी तो तेरे कुकर्म का फल मिलना शुरू भी नहीं हुआ और तू परेशान होने लगा। तू सोच रहा है कि तेरे कुकर्म के कारण से मुझे क्या झेलना पड़े और मैंने सिर्फ सब्र किया था, सब्र कर रही हूं। बस मेरा सब्र... तुझ पर खुदा कब गिराएंगे इंतजार में हूं। नए साल की ख़ुशी मुझे मुबारक और नए साल का गम तुझे मुबारक।
यूजर्स जमकर कर रहे ट्रोल
हसीन जहां की पोस्ट के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि तुम कुछ भी कर लो शमी भाई का कुछ नहीं होने वाला है। वहीं, एक ने लिखा कि भाभी जी हम आप से प्रेम करते हैं, लेकीन हम भैया से भी प्रेम करते हैं, आप उन्हें यू ना बोलो। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शमी भाई अर्श पर और तुम फ़र्श पर हो… वो आपका नाम भी नहीं लेते और तुम्हें उनके नाम से प्रसिद्धि चाहिए।
Published on:
1 Jan 2024, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.