नई दिल्ली। भारत की ए टीम इस समय इंग्लैंड में हैं। जहां भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। आज इस सीरीज में भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज के हो रहा है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 354 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। भारत की ओर से इस मैच में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने शानदार शतकीय पारी खेली। हनुमा विहारी 131 गेंदों पर 147 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि पृथ्वी ने 102 रनों की पारी खेली।