2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSL 2022: शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स बनी पहली बार चैंपियन, मुल्तान सुल्तांस को 42 रनों से हराया

Lahore Qalandars vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल मुकाबले में शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स ने इतिहास रच दिया है। मोहम्मद रिजवान की टीम मुल्तान सुल्तांस को हराकर लाहौर पहली बार चैंपियन बनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 28 Feb 2022, 6:16 AM IST

PSL 2022 Final Shaheen Afridi Lahore Qalandars beats Multan Sultans

PSL 2022 Final

PSL 2022 Final: लाहौर कलंदर्स की टीम ने मुल्तान सुल्तांस को हराकर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब जीतने में कामयाबी पाई है। फाइनल मुकाबले नें शाहीन अफरीदी की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए मोहम्मद रिजवान की मजबूत टीम को 42 रनों से शिकस्त दी। शाहीन अफरीदी पहली बार पीएसल में कप्तानी करते हुए नजर आए थे। इस लिहाज से ये उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी जीत है। वहीं अगर मैच की बात करें तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे लाहौर के लिए मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: बेटी का अंतिम संस्‍कार कर मैदान पर लौटा क्रिकेटर, जड़ दिया शतक

मोहम्मद हफीज अंत तक नाबाद रहे और अपनी इस पारी में 9 चौके और 1 सिक्स लगाया। उनके अलावा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने भी 22 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली थी। वहीं डेविड वीज ने 8 गेंदों पर 28 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुल्तान सुल्तांस के लिए आसिफ अफरीदी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर नें 19 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज खास कारनामा ना कर सका था।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की शुरुआत बेहद खराब रही और 63 रनों के अंदर ही उन्होंने अपने 5 विकेट खो दिए। टिम डेविड ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर कुछ अच्छे हाथ जरूर दिखाए लेकिन, ये काफी नहीं रहा और उनकी टीम जीत की दहलीज से काफी दूर रह गई। वहीं शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने पूरे पीएसल के दौरान शानदार गेंदबाजी की है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने उतारी अंपायर की नकल

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के लीग मुकाबलों में मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार जीत हासिल करने में कामयाबी पाई थी। ऐसे में लाहौर कलंदर्स की टीम उसे एकतरफा हरा देगी इस बात की कल्पना शायद ही किसी ने की हो।