24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब किंग्‍स ने किया ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान, पाकिस्तान से आया 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन कूटने वाला खिलाड़ी

PBKS announced Glenn Maxwell Replacement: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्‍स ने लखनऊ सुपर किंग्‍स के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल ग्‍लेन मैक्‍स के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मैक्‍सी की जगह ऑस्‍ट्रेलिया अनकैप्‍ड खिलाड़ी मिच ओवन को टीम से जोड़ा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 May 2025, 2:04 PM IST

PBKS announced Glenn Maxwell Replacement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में आज 4 मई को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से पंजाब किंग्‍स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। दोनों ही टीमों के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से अहम ये मेच धर्मशाला के एचपीसीए स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं मिचेल ओवेन

मैच से पहले दोनों ही टीम अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच पंजाब किंग्‍स की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। पंजाब ने चोटिल स्‍टार ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल की जगह अनकैप्‍ड ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल ओवेन को टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2025 में अब वह पीबीकेस के साथ नजर आएंगे।

बता दें कि पंजाब किंग्‍स में शामिल किए गए मिचेल ओवेन शुक्रवार तक पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2025) में खेल रहे थे। अब वह अपने पहले आईपीएल के लिए पीबीकेएस फैंचाइजी से जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि फ्रैंचाइजी ने तीन करोड़ रुपए में इस अनकैप्‍ड खिलाड़ी से करार किया है। मिचेल ओवेन बिग बैश लीग 2024/25 में भी खेल चुके हैं। जहां उन्‍होंने 11 मैचों में 45.20 के औसत और 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से 452 रन बनाए।

IPL 2025 के लिए छोड़ा PSL

दरअसल, मिचेल ओवेन नियमित रूप से पेशावर जाल्मी के लिए बाबर आज़म की कप्तानी में पीएसएल 2025 में खेल रहे थे। उन्होंने पाकिस्‍तानी लीग को छोड़कर भारत आ गए हैं। माना जा रहा है कि उन्‍हें लाने में पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग की निश्चित रूप से भूमिका है। जब ओवेन ने इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था, तब पोंटिंग कमेंट्री का हिस्सा थे। इसलिए पोंटिंग उनकी प्रतिभा को जानते हैं और इसलिए उन्होंने मैक्सवेल की चोट के बाद उन्‍हें बतौर रिप्‍लेसमेंट लुभाया है।