30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिस गेल को उनके जन्मदिन पर रखा गया पंजाब किंग्स टीम से बाहर, सुनील गावस्कर और केविन पीटरसन ने उठाए सवाल

IPL 2021: मंगलवार 21 सितम्बर को आईपीएल 2021 में हुए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में पंजाब टीम के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल को उनके जन्मदिन पर टीम से बाहर रखने पर भारत के पूर्व दिग्गज बैट्समैन सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बैट्समैन केविन पीटरसन ने सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Sep 2021, 11:18 AM IST

chrisgayle.jpg

Chris Gayle

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL) 2021 संस्करण का दूसरा चरण रविवार 19 सितम्बर से शुरू हो गया है। पिछली रात मंगलवार 21 सितम्बर को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब पर 2 रन से जीत दर्ज की। इस रोमांचक मैच में दर्शकों को तो मज़ा आया पर साथ ही इस मैच के बारे में एक बात से लोगों को हैरानी भी हुई। वह बात है पंजाब टीम के विस्फोटक बैट्समैन क्रिस गेल का मैच नहीं खेलना। गेल को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

जन्मदिन के दिन क्रिस गेल को रखा गया टीम से बाहर

21 सितम्बर को क्रिस गेल का 42वां जन्मदिन था। इस उम्र में भी गेल अकेले दम पर टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में उन्हें उनके जन्मदिन पर टीम से बाहर रखने के पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल के फैसले से आईपीएल (IPL) दर्शकों और पंजाब के फैन्स को भी हैरानी हुई। भारत के पूर्व दिग्गज बैट्समैन सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बैट्समैन केविन पीटरसन ने सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़े - IPL 2021, PBKS vs RR Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने 2 रन से जीता मैच

पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "मुझे समझ नहीं आया कि गेल को उनके जन्मदिन पर टीम से बाहर क्यों रखा गया? अगर आपको गेल को कोई एक मैच खिलाना होता तो यहीं वो मैच था। इसमें अगर गेल अच्छा नहीं खेलते तो उन्हें आगे के कुछ मैचों में आराम दिया जा सकता था। ऐसे में उन्हें नहीं खिलाने का फैसला मुझे समझ नहीं आया।"

गावस्कर ने भी इस फैसले को अपनी समझ से बाहर बताया। उन्होंने कहा, "पीटरसन की तरह मुझे भी आज गेल को ना खेलता हुआ देखकर हैरानी हुई। आज जो 4 विदेशी खिलाड़ी टीम में चुने गए थे वो अपने खेल से पंजाब को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन गेल जो टी-20 फॉर्मेट के इतने बड़े खिलाड़ी है, उन्हें उनके जन्मदिन पर टीम से बाहर रखना कुछ समझ नहीं आया।"