
Punjab Kings vs Delhi Capitals Playing 11 team Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 64वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में पंजाब किंग्स हर हाल में जीत दर्ज़ करना चाहेंगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
आईपीएल 2023 में दोनों टीमों की स्थिति -
पंजाब किंग्स ने अबतक 12 मैच खेले हैं। जिसमें से 6 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। 12 अंक के साथ टीम अंक तालिका में 8वे स्थान पर बनी हुई है। अगर पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो यहां से अपने दोनों मुक़ाबले जीतने होंगे और नेट रनरेट को भी बेहतर करना होगा। वहीं दिल्ली ने अबतक खेले गए 12 मैचों में मात्र 4 में जीत हासिल की है। वह 8 अंक के साथ अंक तालिका के अंत पर है और प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली इस मैच को जीत पंजाब किंग्स को भी आईपीएल 2023 से बाहर का रास्ता दिखाना चाहेगा।
हेड टू हेड -
दोनों टीमों ने पिछला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था, जिसमें पंजाब ने 31 रनों से जीत अपने नाम की थी। वहीं पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें पंजाब ने 16 और दिल्ली ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों के बीच सबसे ज़्यादा 12 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 6-6 मैचों में जीत दर्ज की है। पिछली बार इस मैदान पर आईपीएल मैच 2013 में खेला गया था। तब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हुई थी। पहली पारी में पंजाब ने 183 रन बनाए और जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 133 रन पर आउट हो गई।
ऐसी है धर्मशाला की पिच
धर्मशाला पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है। धर्मशाला में इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। बर्फीली पहाड़ियों से घिरे इस खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए कुछ ना कुछ मौजूद रहने के आसार हैं। जैसा कि आपको बताया कि इस सीजन में अब तक यहां एक भी मुकाबला नहीं हुआ है इसलिए यहां की पिच को पढ़ पाना आसान नहीं होगा, लेकिन स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
मौसम का हाल -
पूरे देश में इस समय गर्मी का माहौल है लेकिन धर्मशाला का मौसम काफी सुहाना है। यहां तापमान 19 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि पूरा एक्शन देखने को मिलेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल/एनरिक नार्खिया, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, मनीष पांडे।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा , सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।
Published on:
17 May 2023 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
