अश्विन ने कहा कि इतना ही नहीं, रोहित शर्मा को तीन-तीन जीवनदान मिले। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्हें पहले ओवर में जॉनी बेयरेस्टो से थोड़ी मार पड़ी, लेकिन कुछ मौकों पर वह विकेट लेते नजर आए। उन्होंने कहा कि गेराल्ड कोएट्जे ने कैच छोड़ा। कुसल मेंडिस ने दो-दो बार कैच टपकाए। रोहित शर्मा को जीवनदान मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।