30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में फूट-फूटकर रोते रहे खिलाड़ी, राहुल द्रविड़ बोले- नहीं देखा जा रहा था हाल

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल हारते ही जहां कप्‍तान रोहित शर्मा आंखों में आंसू लिए सबसे पहले ड्रेसिंग रूम पहुंचते तो मोहम्मद सिराज मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में क्‍या हुआ राहुल द्रविड़ ने वहां का सारा हाल बयां किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2023, 11:28 AM IST

team-india-dressing-room.jpg

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल समेत पहले सभी 10 मैचों में जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम फाइनल की जंग हार गई है। खिताबी मुकाबले में जैसे मैक्‍सवेल के बल्‍ले से विनिंग रन निकला तो भारत के खिलाड़ियों की आंखें नम हो गईं। मोहम्मद सिराज जहां मैदान पर ही फूट-फूटकर रोते नजर आए तो कप्तान रोहित शर्मा नम आंखों के साथ सबसे पहले ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए। मैदान पर अन्‍य खिलाड़ी अपने को कंट्रोल किए हुए थे, लेकिन जैसे ही सभी ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो भावुक होकर फूट-फूटकर रोते-सिसकते दिखाई दिए। इसकी जानकारी खुद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दी है। उन्‍होंने कहा कि वह खिलाड़ियों के दुख को देख नहीं सके।


राहुल द्रविड़ ने बताया कि रोहित शर्मा बहुत निराश हैं, उनके साथ ही ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी मायूस नजर आए। ड्रेसिंग रूम में भावनाओं का सैलाब उमड़ा है। सब भावुक नजर अए और बतौर कोच मेरे लिए यह देखना बेहद मुश्किल था, क्योंकि मुझे पता है कि सभी ने कितनी मेहनत की। उन्होंने क्या योगदान और कितना बलिदान दिया है? ये बतौर कोच देखना काफी कठिन है। क्योंकि मैं इन लड़कों को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं।

'मुझे भरोसा है कि कल फिर सूरज निकलेगा...'

द्रविड़ ने आगे बताया कि हमने पिछले महीने कितनी मेहनत की, हमने जिस तरह से खेला, वह सभी ने देखा। लेकिन, ये खेल है और खेल में ऐसा भी होता है। बेहतर टीम जीत गई। मुझे भरोसा है कि कल फिर सूरज निकलेगा... हम इससे सीखेंगे और विचार करते हुए आगे बढ़ेंगे। खेल में आपके पास कुछ महान उपलब्धियां हैं। आप आगे बढ़ते रहें। रुकना मत, क्योंकि अगर आप अपने को दांव पर नहीं लगाते हैं तो आपको ऊंचाइयों और गिरावट का अनुभव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : बाबर आजम ने वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के बाद भारत के जख्मों पर छिड़का नमक

दुर्भाग्‍यवश फाइनल में हारी टीम इंडिया

बता दें कि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने पहले सभी 9 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को भी हराया। लेकिन दुर्भाग्‍यवश फाइनल में टीम इंडिया उम्‍मीदों पर खरा नहीं उतर सकी और ट्रॉफी ऑस्‍ट्रेलिया ने जीत ली।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ये 4 गलतियां टीम इंडिया को पड़ गईं भारी