31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑन कैमरा राहुल ने बताया पंड्या को “घर का भेदी” , बच के रहे टीम मेम्बर्स

“मैं डर गया और उससे पूछा कि वह कप्तान विराट को..."
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jun 2018, 4:37 PM IST

cricket team secrets

ऑन कैमरा राहुल ने बताया पंड्या को "घर का भेदी" , बच के रहे टीम मेम्बर्स

नई दिल्ली । लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या दो वर्तमान के स्टार क्रिकेटर्स हैं जिनके मजबूत कन्धों पर आने वाले भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम और क्रिकेट फैंस को बहुत भरोसा है । दोनों अच्छे दोस्त हैं और ड्रेसिंग रूम में इन दोनों कि मौजूदगी खुशनुमा माहौल बनाती है ।मौक़ा था एक चैट शो का जहां आश्विन और राहुल पहुचें थे बातों का शिलशिला जब शुरू हुआ तो बातों ही बातों में दोनों ने टीम इंडिया के कई खिलाड़िओं के बारे में ऐसी ढेर साड़ी बातें बताई जिन्हे उनके फैंस अभी तक नहीं जानते थे ।

एक टॉक शो के दौरान दोनों ने किये कई खुलासे
यू-टूब पर मशहूर टॉक शो "व्हाट द डक " में राहुल ने बताया पंड्या का कुछ भरोसा नहीं होता उनसे अगर आपने कुछ कह दिया तो उनके पेट में वो बात पांच नहीं सकती । उनसे बात करने से अब मैं डरने लगा हूँ , उनके साथ बाहर घूमने से भी ज्यादा खतरनाक है उनसे बात करना । सच बोलूं तो मैं अब उनसे बात करने से बचता हूँ । पता नहीं क्यों वो हर बात विराट को बता देता है, उसको बिलकुल पता नहीं होता क्या ,कब, और कहाँ बोलना है ।


राहुल ने कहा,पंड्या को चुगलखोर
“हार्दिक पांड्या के साथ घूमने में मुझे डर लगता है। एक समय था जब मैच से पहले मैं, वो और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अपने दिमाग को कुछ हल्का करने के लिए साथ घूमकर बातचीत करते थे। लेकिन अगले ही दिन हार्दिक पांड्या से जो भी हम बातें करते थे, तो वह सब कुछ विराट कोहली से कह देता था।”

इंग्लैण्ड के लिए होने वाली है टीम इंडिया रवाना
आपको बता दें भारत की अगली सीरीज इंग्लैण्ड में होने वाली है, विश्वकप भी इस बार इंग्लैण्ड में होगा इस लिहाज से इस सीरीज को काफी अहम मना जा रहा है । खिलाड़ी टीम के साथ तो प्रैक्टिस कर ही रहें हैं साथ में अपने लेवल पर भी अपने खेल को बेहतर करने के लिए लगातार पसीना बहा रहें हैं , अभी हाल में ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को 18 यार्ड कि पिच पर बल्लेबाजी करते देखा गया था ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल