3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Wi: जब कप्तान कोहली को 2 अनजान लोगों ने घेरा, सुरक्षाकर्मियों की हालत हो गई खराब

राजकोट टेस्ट में इस समय भारतीय पहली पारी में 420 से ज्यादा रन बना चुकी है। कप्तान कोहली अपने शतक के करीब है जबकि रिषभ पंत अपना पहला अर्धशतक जमा चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Oct 2018, 10:51 AM IST

virat

Ind vs Wi: जब कप्तान कोहली को 2 अनजान लोगों ने घेरा, सुरक्षाकर्मियों की हालत हो गई खराब

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय राजकोट में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारत अपनी पारी में पृथ्वी शॉ के शतक, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 400 से ज्यादा रन बना चुकी है। कप्तान कोहली अपने 24वें शतक के करीब पहुंच चुके हैं। राजकोट टेस्ट का पहला दिन 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नाम रहा। पृथ्वी ने अपने डेब्यू टेस्ट में भी शानदार शतक जमाया। लेकिन पहले दिन के खेल में एक ऐसा भी वाकया हुआ जिससे राजकोट में तैनात सुरक्षाकर्मियों की हालत खराब हो गई।

मैच का ताजा हाल जानने के लिए पढ़ें - LIve Ind vs Wi: कोहली और पंत दोनों शतक के करीब, भारत का स्कोर 450 के पार

पुजारा के आउट होते ही हुई घटना-
दरअसल पहले दिन के खेल में जब चेतेश्वर पुजारा 86 रन बना कर आउट हुए तो उसके बाद कप्तान कोहली क्रीज पर आ रहे थे। कोहली अभी मैदान में दो-तीन कदम भी बढ़ाए होंगे कि उन्हें दो अनजान युवकों ने घेर लिया। इंटरनेशनल मुकाबलों के दौरान किसी भी व्यक्ति को मैदान में आने की इजाजत नहीं होती है। लेकिन ये दोनों युवक कप्तान कोहली के ठीक सामने आ कर खड़ा हो गए। कोहली कुछ समझ पाते उससे पहले इन युवकों ने अपने पॉकेट से मोबाईल निकाल कर कोहली के साथ सेल्फी ली।

इंटरनेशनल मैच में ऐसी घटना चौंकाने वाली-
इस दौरान कोहली पूरी तरीके से अंचभित दिखे। उन्हें बिल्कुल भी ऐसी घटना का आभाष नहीं था। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों की नजरें कोहली की और गई वो दौड़ कर उन दोनों युवकों को मैदान से बाहर निकालने आए। लेकिन तब तक युवक अपना काम कर चुके थे। इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने सख्त हिदायत दी और मैदान से बाहर निकाल दिया। यों तो यह मामूली घटना लग रही हो लेकिन इंटरनेशनल मैच में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं की जा सकती।