31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवराज सिंह के 6 छक्के वाली पारी का रिकॉर्ड टूटा, बल्लेबाज रमेश ने खेली तेज तर्रार पारी

ओपनर बल्लेबाज रमेश सतीशन ने तेज तर्रार पारी खेलकर युवराज सिंह के 6 छक्कों वाली पारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब युवराज तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Jun 2021, 6:14 PM IST

yuvraj_singh-1.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आज भी साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में खेली गई अपनी तेज तर्रार पारी को लेकर पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस दौरान युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुर्अट ब्रॉड की गेंदबाजी की बखिया उधड़ते हुए एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे। युवराज ने 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। इसी के साथ उन्होंने कई अन्य रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे।

यह भी पढ़ें:—अधिकारी के साथ कहासुनी के दौरान अपना आपा खो बैठे यूनिस खान, झगड़े के बाद कोच का पद छोड़ा

रोमानियाई बल्लेबाज रमेश सतीशन ने युवराज को पीछे छोड़ा
युवराज ने आज से 14 साल पहले एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। उस पारी में युवराज ने 362.5 की स्ट्राइक रेट से रन 58 रन बनाए थे। लेकिन रोमानियाई बल्लेबाज रमेश सतीशन (Ramesh Satheesan) ने युवराज की 6 छक्कों की पारी वाले रिकॉर्ड को मिनटों में तोड़ दिया। उन्होंने 373.3 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

युवराज की तेज तर्रार पारी का तोड़ा रिकॉर्ड
रोमानिया के ओपनिंग बल्लेबाज रमेश सतीशन ने हाल ही सर्बिया के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में 15 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 56 रन बनाए। यह रन उन्होंने 373.3 के स्ट्राइक रेट से बनाए जबकि युवराज ने 362.5 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए थे। इस तरह से रमेश ने टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में युवराज को पीछे छोड़ दिया है।

तीसरे स्थान पर खिसके युवी
एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने के मामले में अब युवराज सिंह तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रमेश सतीशन से पहले ऑस्ट्रिया के मिर्जा अहसान ने 2019 में सिर्फ 14 गेंदों पर 364.2 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए थे। ये दोनों बल्लेबाज युवराज से ऊपर हैं और युवी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें:—श्रीलंका दौरे पर पृथ्वी शॉ, पडिक्कल और गायकवाड़ में से कौन करेगा धवन के साथ ओपनिंग?

रोमानिया ने जीता मैच
रमेश सतीशन की तेज तर्रार पारी के चलते रोमानिया ने सर्बिया को इस मुकाबले में 10 विकेट से मात दी। सर्बिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। जवाब में रमेश और उनके साथी बल्लेबाज तरनजीत सिंह ने 57 रनों की पारी खेल आराम से अपनी टीम को जीत दिला दी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल