31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारी के साथ कहासुनी के दौरान अपना आपा खो बैठे यूनिस खान, झगड़े के बाद कोच का पद छोड़ा

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी कोच यूनिस खान और पीसीसी के एक अधिकारी के बीच हुई कहासुनी। इलाज के लिए नहीं दिया गया समय तो छोड़ा कोच का पद।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Jun 2021, 8:11 PM IST

younis_khan.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में एक बार फिर घमासान हो गया है। पीसीबी के एक अधिकारी से कहासुनी के बाद पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान (Younis Khan) ने बल्लेबाजी कोच से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिस खान को अपने दांत का इलाज कराना था, इसलिए उन्होंने पीसीबी के अधिकारियों से इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम के साथ कुछ देरी से जुड़ने का आग्रह किया था। लेकिन इस बीच पीसीबी के अधिकारी और यूनिस खान के बीच कहासुनी हो गई और यूनिस खान अपना आपा खो बैठे और पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें:—श्रीलंका दौरे पर पृथ्वी शॉ, पडिक्कल और गायकवाड़ में से कौन करेगा धवन के साथ ओपनिंग?

यूनिस की नहीं सुनी गई बात को छोड़ा कोच पर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिस खान ने वास्तविक और तथ्यात्मक कारण से पीसीबी से आग्रह किया था कि इंग्लैंड दौरे से पहले अनिवार्य बायो बबल से उन्हें कुछ दिन बाद जुड़ने की इजाजत दी जाए। क्योंकि उन्हें अपने दांत का इलाज कराना है। लेकिन जब यूनिस खान की बात नहीं सुनी गई तो उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। दरअसल, इंग्लैंड दौरे से पहले यूनिस खान बायो—बबल हाई परफोर्मेंस सेंटर में अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेने लाहौर आए थे। लेकिन घोषणा हुई कि सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को इंग्लैंड रवाना होने से पहले 20 जुलाई से पृथकवास से गुजरना होगा। यूनिस खान ने बोर्ड से देरी से जुड़ने की गुहार लगाई। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

यह भी पढ़ें— श्रीलंका दौरे से पहले फुटबॉल गेम में एक-दूसरे भिड़े धवन और भुवनेश्वर, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर

मामूली से बात पर हुआ अधिकारी से झगड़ा
यूनिस खान से पीसीबी के अधिकारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर अब वह इंग्लैंड दौरे के लिए बायो बबल से नहीं जुड़ते हैं तो फिर उन्हें इस दौरे से बाहर ही रहना होगा तो यूनिस खान ने गुस्से आकर कोच पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और सीईओ वसीम खान ने भी यूनिस से बात कर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की मगर पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी कोच के पद पर बने नहीं रहना चाहते।