मोहम्मद मुदस्सिर का रिकॉर्ड प्रदर्शन-
श्रीनगर की पैदाइश मुहम्मद मुदस्सिर ने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2018 के अपने पहले मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट झटककर कई रिकार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में 29 ओवर फेकें जिसमे उन्होंने 90 रन देकर 5 विकेट झटके। मुदस्सिर ने इसी बीच 4 गेंदों में 4 विकेट भी झटके। यह 1988 के बाद पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में 4 गेंदों में 4 विकेट झटके हों। 1988 में दिल्ली के शंकर सैनी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए ऐसा किया था। जो बात रणजी इतिहास में पहली बार हुई वह यह है कि मुदस्सिर के यह चारो विकेट एलबीडब्ल्यू हैं। मुदस्सिर का पहला शिकार चेतन बिष्ट, दूसरे तजिंदर सिंह, तीसरे राहुल चाहर और चौथे तम उल हक थे। यह सभी बल्लेबाज 330 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इन चार विकेटों से अलग मुदस्सिर ने अशोक मनेरिया को भी अपना शिकार बनाया।