3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranji Trophy 2022: बंगाल को हरा 24 साल बाद फाइनल में पहुंची मध्यप्रदेश, फाइनल में मुंबई से होगी भिड़ंत

Ranji Trophy मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल को हराकर 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसकी भिड़ंत 41 बार के चैंपियन मुंबई से होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 Jun 2022, 4:55 PM IST

ranji_trophy_2022_madhya_pradesh.jpg

Ranji Trophy 2022 Madhya Pradesh

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने बंगाल (Bengal) को 174 रनों से हराकर 24 साल बाद भारत के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहली पारी में 341 और दूसरी पारी में 281 रन बनाए। जवाब में बंगाल की पहली पारी 273 रनों पर सिमट गई और मध्य प्रदेश से मिले 294 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल टीम दूसरी पारी में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई। बंगाल की तरफ से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 78 रन के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका और बंगाल इस मैच को 174 रनों से हार गया

गेंदबाजों के दम पर जीत मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश से मिले 349 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन बंगाल ने 4 विकेट खोकर 96 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन बंगाल दूसरी पारी में 175 रनों पर ऑल आउट हो गई, इस मैच में मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, कुमार कार्तिकेय ने 67 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके जबकि गौरव यादव तीन और सारांश जैन को भी दो विकेट मिले। इस जीत के साथ ही मध्य प्रदेश 23 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है। इससे पहले उसने साल 1998-99 में इस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी

यह भी पढ़ें - शाहरुख खान बने अब महिला क्रिकेट टीम के मालिक!

फाइनल में होगी मुंबई से भिड़ंत

मध्य प्रदेश की फाइनल में 41 बार की चैंपियन मुंबई से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 22 जून से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई ने 47वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई हैं

यह भी पढ़ें - England vs Netherland: सर्वोच्च स्कोर से लेकर सबसे ज्यादा छक्के तक, मैच में बने ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड