बल्लेबाजी के बाद संजय यादव ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाया और मिजोरम की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने छह विकेट चटकाए। मिजोरम की टीम पहली पारी में महज 14 रनों पर सिमट गई। इस पारी में मेघालय के आदित्य सिंघानिया ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबक संजय यादव और अभय नेगी को दो-दो विकेट मिला। इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में भी मिजोरम की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। वह एक बार फिर 123 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में आदित्य सिंघानिया ने छह विकेट लिए तो वहीं संजय यादव ने चार खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। इस मैच में संजय यादव ने जहां छह विकेट लिए तो आदित्य सिंघानिया ने दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट चटकाए।