शास्त्री की पसंद बने वॉशिंगटन सुंदर
रवि शास्त्री ने बेंगलुरु के 20 वर्षीय स्पिनर-ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की ट्वीट करते हुए तारीफ की। दरअसल, जिस पिच पर तकरीबन सभी गेंदबाजों की धुनाई हुई, उसी पिच पर पर इस युवा स्पिनर ने 4 ओवर में कुल 12 रन देखकर विरोधी टीम के मुख्य बल्लेबाज रोहित शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शास्त्री ने उनकी तारीफ में ट्वीट कर लिखा,'बल्लेबाजों की दुनिया में-चेन्नई से वॉशिंगटन तक। आईपीएल 2020 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। स्पेशल।'