भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। कुछ दिन पहले बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद वनडे क्रिकेट के फ्यूचर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा कि वनडे क्रिकेट अब बोरिंग हो गया है और इसे अब 40 ओवर का कर देना चाहिए। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस बात पर हामी भर दी है। शास्त्री का भी कहना है कि अब कुछ नया वनडे क्रिकेट में करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वनडे क्रिकेट को अब 40 ओवर का कर देना चाहिए। ये चौंकाने वाली बात शास्त्री ने इस बार कमेंट्री के दौरान कही।