
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) काउंटी क्रिकेट (County Cricket) खेल रहे हैं। सरे (Surrey) की ओर से खेलते हुए अश्विन पहली पारी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में फ्लॉप रहे थे। लेकिन दूसरी पारी में अश्विन ने अपनी धारधार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया है। पहली पारी में जहां अश्विन 99 रन देकर एक विकेट ले पाए थे वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 ओवर में 23 रन देकर समरसेट के 5 विकेट चटका डाले। अश्विन ने 13 ओवर गेंदबाजी की और जिसमें 4 मेडन ओवर फेंके। इस तरह से समरसेट (Somerset) का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 60 रन है।
अश्विन की फिरकी में उलझे समरसेट के बल्लेबाज
समरसेट की दूसरी पारी के दौरान अश्विन की फिरकी का जादू देखने को मिला। उन्होंने अपने चौथे ओवर में स्टीवन डेविस (7) को आउट कर पहली कामयाबी दिलाई। फिर अगले ओवर में टॉम लेमनबाय (3) को भी अश्विन ने रवाना कर दिया। इस तरह महज छह गेंदों के अंदर ही उन्होंने दो विकेट चटका लिए। कुछ देर बाद जेम्स हिल्ड्रेथ (14) भी भारतीय स्पिनर के तीसरे शिकार हो गए। जॉर्ज बार्टलेट (12) और रुल्फ वान डर मर्व (7) को आउट कर अश्विन ने अपने पांच विकेट पूरे किए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 49वां फाइव विकेट हॉल है। वे सरे के लिए पहली ही बार खेल रहे हैं और पहले ही मुकाबले में उन्होंने पांच विकेट लेकर धूम मचा दी। अभी अश्विन के तीन विकेट गिरने बाकी है ऐसे में अश्विन ओर भी विकेट चटका सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:—शोएब अख्तर का खुलासा, मुरलीधरन को आउट करना सबसे मुश्किल होता था
टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
अश्विन का इंग्लैंड में कांउटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अगस्त—सितंबर में खेली जानी है। तब तक इंग्लिश पिंचे पुरानी पड़ जाती हैं और टूटने लगती हैं। अश्विन का काउंटी क्रिकेट का अनुभव इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बहुत महत्व रखेगा। क्योंकि हालिया समय में गेंदबाज बढ़िया रंग में दिख रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी के फाइनल की दूसरी पारी में अश्विन ने 2 विकेट लिए थे। ऐसे में लगता है कि इस बार अश्विन इंग्लैंड में अपने आंकड़ों में अच्छा खासा सुधार करेंगे। वह अब तक इंग्लैंड में टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट नहीं ले पाए हैं।
Updated on:
14 Jul 2021, 7:45 PM IST
Published on:
14 Jul 2021, 7:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.