नई दिल्लीPublished: Nov 07, 2022 07:31:41 am
Siddharth Rai
IND vs ZIM: सुपर 12 के इस आखिरी मुक़ाबले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को 71 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप 2 टॉप कर लिया है। भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
India vs Zimbabwe T20 world up 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी लीग मुक़ाबला भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को 71 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और सुपर 12 के ग्रुप 2 को 8 अंक के साथ टॉप किया है।