10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली से ज्यादा इस बल्लेबाज ने बनाए हैं रन, सॉरी बल्लेबाज नहीं गेंदबाज ने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से राजकोट में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 3:12 PM IST

RAVICHANDRAN ASHWIN

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली से ज्यादा इस बल्लेबाज ने बनाए हैं रन, सॉरी बल्लेबाज नहीं गेंदबाज ने

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से राजकोट में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। विराट कोहली इस मौके का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर रन तो बहुत बनाए पर कोई दोहरा शतक नहीं बनाया। अपनी आदत के अनुकूल विराट इस सीरीज में ऐसा कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड भी बढ़ियां है, लेकिन भारतीय टीम में एक ऐसा बल्लेबाज है जिसने इस विपक्षी के खिलाफ विराट से कम मैचों में उनसे ज्यादा रन बनाए हैं। आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी जिसने विराट को रन बनाने के मामले में पछाड़ा है।


कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन-
कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ उतना बेहतर रिकॉर्ड नहीं है जितना कि उनका और टीमों के खिलाफ है। फिर भी विराट का प्रदर्शन कोई ख़राब नहीं है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 टेस्ट मैचों में 38.61 की औसत से 502 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक दोहरा शतक भी जड़ा है। हलाकि उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने का औसत उनके कुल औसत से काफी कम है। उनका कुल टेस्ट औसत 53.92 का है।


इस गेंदबाज ने बनाए हैं कोहली से अधिक रन-
यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमे उन्होंने 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं जोकि कोहली से 8 रन ज्यादा हैं। अश्विन ने टेस्ट करियर में 4 शतक लगाए हैं और यह चारों ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं। अश्विन का करियर औसत 29.72 का है जोकि उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ औसत से काफी कम है।


गेंदबाजी में भी कमाल-
अश्विन का वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उनका करियर गेंदबाजी औसत 25.59 का है जबकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इससे कहीं शानदार 22.15 की औसत से विकेट झटकते हैं। उन्होंने इस विपक्षी के खिलाफ 9 मैचों में 51 विकेट झटके हैं।