30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रवींद्र जडेजा के पिता के आरोपों पर किया सवाल तो भड़कीं रिवाबा, ससुर ने कहा था बहू ने घर तोड़ दिया

Ravindra Jadeja Wife Rivaba Reaction Viral: रवींद्र जडेजा के पिता ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में अपनी विधायक बहू रिवाबा पर घर तोड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जब रिवाबा से इसको लेकर सवाल किया गया तो वे सवाल करने वाले पर ही भड़क उठीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Feb 2024, 2:39 PM IST

ravindra_jadeja_and_riwaba.jpg

Ravindra Jadeja Wife Rivaba Reaction Viral: रवींद्र जडेजा पिछले दिनों पारिवारिक विवाद के चलते सुर्खियों में रहे। क्‍योंकि उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने एक इंटरव्यू के दौरान विधायक बहू रिवाबा पर घर तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही कहा था कि अब रवींद्र जडेजा और रिवाबा से कोई बात नहीं होती है। अनिरुद्ध सिंह का ये इंटरव्यू वायरल होने के कुछ ही घंटे बाद रवींद्र जडेजा एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए पत्‍नी के पक्ष में उतरे और पिता के आरोपों को निराधार बताया। साथ ही कहा कि कोई उनकी पत्‍नी रिवाबा की छवि खराब करना चाहता है। इस मामले में जब रिवाबा से सवाल किया गया तो सवाल करने वाले पर ही भड़क उठीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दरअसल, रवींद्र जडेजा की पत्‍नी और भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा से जब ससुर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर गुजराती में सवाल किया गया तो वह भड़क उठीं और सवाल करने वाले की तरफ गुस्‍से में देखते हुए गुजराती में ही बोलीं कि आज हम यहां क्‍यों आए हैं? अगर आपको ये सब जानना है तो मुझसे सीधे संपर्क करिए। जी24कलाक के इंस्‍टा अकाउंट पर इसकी एक क्लिप शेयर की गई है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

पिता ने रीवाबा पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

दरअसल, रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने कहा था कि मेरा अब बेटा रवि या उसकी पत्‍नी रीवाबा से कोई संबंध नहीं है। वे हमें नहीं बुलाते और हम भी उन्हें नहीं बुलाते। रवि की शादी के दो-तीन माह बाद ही विवाद शुरू हो गया था। जामनगर में मैं अकेला रहता हूं और रवींद्र अलग। उसकी पत्‍नी ने पता नहीं क्‍या जादू किया है। उसकी शादी नहीं की होती तो अच्छा रहता और उसे क्रिकेटर नहीं बनाता तो ठीक रहता। हमारा ये हाल न होता।

यह भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये टेस्ट, सामने आया बड़ा अपडेट

'अकेले आजादी से रहना चाहती है'

उन्‍होंने आगे कहा कि सच कह रहा हूं। शादी के तीन माह बाद उसकी पत्‍नी ने कहा कि सब कुछ मेरा और मेरे नाम पर होना चाहिए। उसने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वह परिवार नहीं, अकेले आजादी से रहना चाहती थी। चलो मान लें कि मैं बुरा हूं। क्‍या रवींद्र की बहन नयनाबा खराब है और परिवार 50 लोग भी बुरे हैं।

यह भी पढ़ें : तीसरे टेस्ट भारत के लिए इस धाकड़ खिलाड़ी का डेब्यू तय, जानें कौन होगा बाहर