आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन, यश दयाल ने दो, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। टीम 2009, 2011 और 2016 का फाइनल खेली थी। तीनों मौकों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में पहुंचने के बाद आरसीबी के पास पिछले 17 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने का मौका है।