आईपीएल सीजन 2008 की नीलामी में जब महेंद्र सिंह धोनी को लेने के लिए हर टीम जोर लगा रही थी, तब आरसीबी क्यों पीछे हटी थी, इसका खुलासा आरसीबी की पूर्व चीफ एक्जीक्यूटिव चारू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि क्या सचमुच महेंद्र सिंह धोनी की इतनी कीमत थी या वह इतने रकम के लायक थे। चारू शर्मा ने कहा कि फर्ज कीजिए यदि धोनी विफल हो जाते। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि क्रिकेट वन मैन शो नहीं, टीम गेम है। उन्होंने अजीबो-गरीब तर्क देते हुए कहा कि कल्पना कीजिए धोनी शून्य पर आउट हो जाते या फिर फेल हो जाते। तब चेन्नई के फैन्स यह जरूर कहते कि क्या धोनी को इतने में खरीदा जाना चाहिए था?