बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर फैंस चढ़ गए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वहां से चले जाएं और ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों। हालांकि बड़ी संख्या में Royal Challengers Bengaluru के फैंस अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। बता दें कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज यहां सभी RCB खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन देखते ही देखते इस समारोह ने हादसे का रूप ले लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।