
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें संस्करण में मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार गई हो लेकिन विराट ने अपनी 92* की पारी की मदद से एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ दिया है। आईपीएल 2018 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। मंगलवार को हुए मैच से पहले कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले रैना से मात्र 31 रन पीछे थे। विराट अब 4619 रनो के साथ आईपीएल में रन बनाने के मामले में चोटी पर हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों को।
पहले नंबर पर RCB के कप्तान विराट कोहली
विराट कोहली के 145 इनिंग्स में 38.17 की औसत से कुल 4619 रन हैं। विराट इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जो केवल एक टीम के लिए सभी आईपीएल सीजन खेल चुकें हैं। विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 166 छक्के और 401 चौके लगाए हैं। उन्होंने यह सभी रन 130.33 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
दूसरे नंबर पर CSK के सुरेश रैना
सुरेश रैना आईपीएल 2018 की शुरुआत से पहले पहले स्थान पर थे। रैना 159 मैचों में 33.76 की औसत से 4558 रन बनाए हैं। रैना दो सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं खेले थे क्योंकि चेन्नई दो सीजन के लिए आईपीएल नहीं खेली थी। रैना ने कुल 402 चौके और 174 छक्के लगाएं हैं। इन सभी रनो को बनाने के लिए उनका स्ट्राइक रेट 138.84 का रहा है। अभी चोट के कारण रैना CSK के लिए नहीं खेल पा रहें हैं।
तीसरे नंबर पर MI के रोहित शर्मा हैं
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित 158 मैचों में कुल 4345 रन बना चुकें हैं। इन रनो को बनाने के लिए उनका औसत 32.67 का रहा है। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 131.31 है। उन्होंने कुल 368 चौके लगाएं हैं और साथ ही 179 छक्के लगाए हैं।
चौथे नंबर पर हैं DD के गौतम गंभीर
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर का चौथा स्थान है। गंभीर पहले आईपीएल से बहुत ही ज्यादा स्थिरता के साथ रन बना रहें हैं। गंभीर ने 150 मैचों में 31.43 की औसत से कुल 4211 रन बनाए हैं। गंभीर ने यह रन 124.55 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। गंभीर कुल 491 चौकों के साथ 59 छक्के भी लगाए हैं।
पांचवें स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर
डेविड वार्नर ने 114 इनिंग्स में 40.55 की शानदार औसत से 4014 रन स्कोर किए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 142.14 का जबरदस्त रहा है। वार्नर ने कुल 402 चौकों के साथ 159 छक्के लगाए हैं। डेविड वार्नर इस सीजन से बॉल टेंपरिंग मामले की वजह से निष्कासित किए जा चुकें हैं। उनको इस साल सनराइसर्स हैदराबाद ने रिटेन किया था।
Published on:
18 Apr 2018 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
