
RCB vs DC Pitch Report: आईपीएल 2024 में आज 12 मई को सुपरसंडे में डबल हेडर खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। ये मैच आरसीबी के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आरसीबी ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं और 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। वहीं, डीसी ने भी अब तक 12 मुकाबले खेले हैं और 12 अंक के साथ 5वें स्थान पर है। ऐसे में आज दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आइये इस अहम मैच से पहले जानते आज बेंगलुरु की पिच पर किसको मदद मिलेगी?
बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो ये बिलकुल सपाट है। यहां अभी तक बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं। गेंदबाजों के लिए इस विकेट पर ज्यादा मदद नहीं है। हालांकि धीमी गति की गेंदें असरदार हो सकती हैं। ऐसे में आज एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। यहां ओस भी बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विशक, मयंक डागर, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, टॉम कुरेन, अल्ज़ारी जोसेफ, मनोज भंडागे, सौरव चौहान, राजन कुमार, हिमांशु शर्मा।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, सुमित कुमार, ललित यादव, पृथ्वी शॉ, लिज़ाद विलियम्स, डेविड वार्नर, रिकी भुई, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, यश ढुल, विक्की ओस्टवाल, स्वास्तिक चिकारा।
Updated on:
12 May 2024 02:55 pm
Published on:
12 May 2024 02:55 pm
