
मुंबई. विश्व क्रिकेट के शीर्ष फिल्डरों में एक जोंटी रोड्स अब आईपीएल में मुंबई इंडियन के साथ नजर नहीं आएंगे। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को फील्डिंग कोच दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मुंबई ने उनके स्थान पर आने वाले 2018 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है। फ्रेंचाइजी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। हालांकि खेल के प्रति उनके लगाव को देखते हुए यह अटपटा लगता है।
टीम की सफलता में अहम योगदान
मुंबई इंडियन के मालिक आकाश अंबानी ने रोड्स की सराहना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है। मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कहा कि रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को शब्दों में जाहिर नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।
यह मेरे लिए बड़ी चुनौती- पैम्मेंट
नए फील्डिंग कोच के बारे में अंबानी ने कहा कि हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम भी किया है। पेम्मेंट ने कहा कि यह मेरे लिए चुनौती है और साथ ही मेरे लिए यह मौका है कि मैं रोड्स जैसे शानदार खिलाड़ी की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकूं। दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रिकेटर जोंटी को मैदान में कलाबाजियों के साथ कैच लेते देखना एक सपना सा लगता था। वे एक ऐसे खिलाड़ी थे, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए बल्कि क्षेत्ररक्षण के लिए खिलाए जाते थे। जोंटी के सामने अच्छे से अच्छा बल्लेबाज रन लेने से कतराता था।
Published on:
07 Dec 2017 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
