30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का सच आया सामने, क्रिकेटर शुभमन गिल ने खोला ये गुप्त राज

Rishabh Pant and Urvashi Rautela : ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच आखिर क्या रिश्ता है, यह जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी बीच ऋषभ के साथी क्रिकेटर शुभमन गिल ने ऋषभ पंत और उर्वशी के रिश्ते के सच का खुलासा किया है। शुभमन गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2022, 10:29 AM IST

rishabh-pant-and-urvashi-rautela-relationship-hidden-facts-shubman-gill-reveals-the-truth.jpg

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते का सच आया सामने, क्रिकेटर शुभमन गिल ने खोला ये गुप्त राज।

Rishabh Pant and Urvashi Rautela Relationship : ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच के रिश्ते को लेकर क्या खिचड़ी पक रही है, ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने ऋषभ पंत और उर्वशी के रिश्ते के सच का खुलासा किया है। शुभमन गिल के एक इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शुभमन गिल से ऋषभ पंत और उर्वशी के रिलेशनशिप को लेकर एंकर ने सवाल किया तो उन्होंने उर्वशी रौतेला को लेकर चौंकाने वाले बात कही है।

बता दें कि बॉलीवुड की ब्यूटी उर्वशी रौतेला अक्सर ऋषभ पंत से रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच लव-हेट रिलेशनशिप की बातें चर्चा में रहती हैं। दोनों के बीच आखिर क्या रिश्ता है? यह जानने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। इसी बीच शुभमन गिल के एक इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शुभमन गिल से ऋषभ और उर्वशी के रिश्ते पर एंकर सवाल करती है। वह शुभमन गिल से पूछती है कि आज कल ऋषभ को एक एक्ट्रेस का नाम लेकर छेड़ा जा रहा है। क्या टीम इंडिया के खिलाड़ी भी उन्हें इसी तरह छेड़ते हैं?

'वह खुद कहती हैं मुझे छेड़ो'

शुभमन गिल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह अपने आप खुद को छिड़वा रही हैं। उनका ऋषभ पंत से तो उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। वह अपने आप ही कुछ ना कुछ ऐसा कह रही हैं कि मुझे छेड़ो। गिल से आगे सवाल किया गया कि क्या इससे ऋषभ डिस्ट्रैक्ट होते हैं? इस पर शुभमन ने कहा कि उन्हें इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। उन्हें पता है कि कुछ है ही नहीं।

यह भी पढ़े - न्यूजीलैंड सूर्या से खौफजदा, कहा- हम ऐसा खेलने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकते

उर्वशी और ऋषभ के बीच अनबन का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ और उर्वशी एक समय एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि अब दोनों के रिश्ते में काफी दूरियां आ गई हैं। ऋषभ और उर्वशी अब एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि उर्वशी के एक इंटरव्यू के बाद दोनों के बीच यह कोल्ड वार शुरू हुई।

उर्वशी ने उस इंटरव्यू में ऋषभ की ओर इशारा करते हुए कहा था कि एक बार एक शख्स ने होटल में उनका 10 घंट इंतजार किया था। उर्वशी की यह वीडियो वायरल होने पर ऋषभ ने भी तंज कसते हुए इंस्टा पर स्टोरी डालते हुए लिखा था कि पीछा छोड़ दो बहन। हालांकि उसे कुछ देर बाद ऋषभ ने डिलीट भी कर दिया था।

यह भी पढ़े - IND vs NZ : दूसरा मैच भी बारिश के चलते होगा रद्द? जानें न्यूजीलैंड के मौसम का ताजा हाल