ऋषभ पंत ने इग्लैंड पहुंचने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिल्ली कैपिटल के धुआंधार बल्लेबाज के चाहने वालों के लिए ये बात किसी सदमे से कम नहीं है कि रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, बीसीसीआई अगर पंत को शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर इग्लैंड भेजती तो उनके टीम में चुने जाने की पूरी संभावना थी। बीसीसीआई ने पंत को शिखर के कवर के तौर पर भेजा है, जिससे वो किसी भी स्थिति में टीम में नहीं खेल सकते हैं।