30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: भारत बनाम बांग्लादेश मैच में कल मिल सकता है Rishabh Pant को मौका, जानिए कारण

टी-20 वर्ल्ड कप में कल 2 नवंबर को होने वाले भारत बनाम बांग्लादेश मैच में ऋषभ पंत को खेलने का मौका मिल सकता है। क्या आपको इसकी वजह पता है? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Nov 2022, 3:11 PM IST

rishabh_pant.jpg

Rishabh Pant

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कल 2 नवंबर को भारत (India) बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ खेलेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत दावेदारों में से एक भारतीय टीम कल बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी। शुरुआती 3 मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में सिर्फ तीसरे मैच में एक बदलाव किया गया था। पर अगले मैच की प्लेइंग-XI में एक और बदलाव होने की संभावना है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को विकेटकीपर के तौर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में जगह मिल सकती है।


क्यों मिल सकता है ऋषभ पंत को मौका?

ऋषभ पंत को अब तक आधिकारिक रूप से इस टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला है। पिछले मैच में कुछ समय के लिए उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर विकेट-कीपिंग करने का मौका मिला था, पर अगले मैच की प्लेइंग-XI में पंत को शामिल किया जा सकता है। इसका कारण है दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को पिछले मैच में लगी चोट। दरअसल दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को पीठ में चोट लग गई थी, जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। यह दूसरी पारी के दौरान हुआ था और कार्तिक के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के कारण पंत ने बचे हुए मैच में विकेट-कीपिंग का ज़िम्मा संभाला।

कार्तिक की पीठ में लगी चोट की गंभीरता के बारे में अभी टीम मैनेजमेंट की तरफ से किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं आई है। पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने इस बारे में बयान देते हुए कहा है कि मैच से पहले कार्तिक की फिटनेस की जाँच की जाएगी। अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं होंगे, तो उन्हें आराम दिया जाएगा और उनकी जगह पंत को टीम में शामिल किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सवाल पर सौरव गांगुली ने दिया यह जवाब