31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने के सवाल पर सौरव गांगुली ने दिया यह जवाब

भारतीय टीम इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप को जीतने की सबसे मज़बूत दावेदार मानी जा रही है। पर इस बारे में सौरव गांगुली की क्या राय है? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Nov 2022, 2:12 PM IST

sourav_ganguly_on_team_india_in_t20_world_cup_2022.jpg

Sourav Ganguly on India's chances to win T20 World Cup 2022

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का बिगुल 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में बज चुका है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम (Team India) का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है और एक्सपर्ट्स उन्हें इस वर्ल्ड कप को जीतने का सबसे मज़बूत दावेदार मान रहे हैं। इस बारे में हाल ही में जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बालेबाज़ के साथ ही पूर्व बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से पूछा गया, तो उन्होंने इस बारे में अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनके अनुसार क्या भारतीय टीम इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप को जीत सकती है या नहीं? आइए जानते हैं क्या कहा गांगुली ने इस बारे में।


क्या रहा गांगुली का जवाब?

सोमवार को हुई बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) की सालाना आम मीटिंग (AGM) में सौरव गांगुली ने भी हिस्सा लिया। इस मीटिंग में भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने से जुड़े सवाल पर गांगुली ने जवाब देते हुए कहा, "भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही नहीं जीता है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में आसानी से पहुँच जाएगी। टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में भी पहुँचेगी। पर इससे पहले उन्हें सेमीफाइनल में पहुँचने दीजिए। उसके बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए सेमीफाइनल और फाइनल खेलने होंगे। ये मैच किसी के भी टीम की तरफ जा सकते हैं, पर भारतीय टीम के चांस अच्छे हैं।"


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: खराब फॉर्म से जूझ रहे KL Rahul को मिला मैनेजमेंट का साथ, जानिए क्या कहा भारतीय कोच ने