भारत की तरफ से स्टार बल्लेबाज रहे फेल
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इसके बाद सचिन तेंदुलकर 10 के स्कोर पर आउट हो गए थे। सुरेश रैना (11), युवराज सिंह (18), स्टुअर्ट बिन्नी (2), युसूफ पठान (1) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक तरफ नमन ओझा क्रीज पर टिके हुए थे। भारत को अंतिम 30 गेंदों में 50 रनों की दरकार थी।
नमन ओझा 80 के स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए थे। उनका साथ इरफान पठान दे रहे थे। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 36 रनों की दरकार थी। दोनों ने 18वें ओवर में 12 रन बनाए। इसके बाद पठान ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर दबाव कम कर दिया। भारत को अंत में 11 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। पठान ने फिर से दूसरी गेंद पर सिक्स लगा दिया था। पठान ने तीन सिक्स लगाकर मैच एकतरफा कर दिया। आखिरी ओवर में भारत को 6 गेंदों में 3 रन चाहिए थे और दोनों बल्लेबाजों ने आसानी से बना दिए। नमन ओझा ने 62 गेंदों में 90 रन बनाए। वहीं पठान ने 12 गेंदों में 39 रन बनाए। पठान ने अपनी इस पारी में 5 सिक्स लगाए।