1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरीज जीत कर टीम के साथ-साथ इन क्रिकेटरों ने भी सुधारी रैंकिंग

शानदार फार्म में चल रहे भारतीय क्रिकेटरों ने रैंकिंग में लंबी छलाग लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Oct 2017, 3:02 PM IST

indian

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटरों को रैंकिंग में अच्छा लाभ मिला है। कप्तान कोहली आईसीसी की वन डे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए है। जबकि सीरीज में 296 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने रैंकिंग में लंबी छलाग लगाई है। रोहित अब पांचवे स्थान पर आ गए है। सीरीज में एक शतक और फिप्टी लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। वार्नर अब भी दूसरे स्थान पर ही बने है। हालांकि अब वे 865 अंक हासिल कर चुके है।

ये है टॉप के पांच बल्लेबाज
रविवार को घोषित किए गए आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर विराट कोहली है। कोहली के 877 अंक है। दूसरे स्थान पर डेविड वार्नर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के एबी डिविर्लियस है। उनके नाम पर 847 अंक दर्ज है। जबकि चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट है। रूट के नाम पर 847 अंक है। पांचवे स्थान पर रोहित शर्मा है। शर्मा के नाम पर 790 अंक दर्ज है।

टीम ने भी पाया नंबर वन का ताज
अंतिम मैच को अपने नाम करते ही भारतीय टीम एकदिवसीय में नंबर वन की टीम बन गई है। टीम इंडिया के नाम पर 5993 प्वाइंट के साथ 120 रेंटिंग अंक है। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की टीम 5948 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर है।

रहाणे और केदार ने भी लगाई छलाग
इस रैंकिंग में आजिंक्य रहाणे और केदार जाधव ने भी लंबी छलाग लगाई है। रहाणे चार अंकों की छलाग के साथ 24 पोजिशन पर आ गए है। जबकि जाधव ने आठ अंकों की छलाग लगाई है। जाधव अब 36वें पोजिशन पर है।

गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने लगाई छलाग
गेंदबाजी विभाग में अक्षर पटेल ने सबसे लंबी छलाग लगाई है। पटेल 10 अंकों की छलाग के साथ 17 वें स्थान पर आ गए है। युजवेंद्र चहल 24 स्थान की छलाग के साथ 75वें स्थान पर जबकि कुलदीप जाधव 9 अंकों की छलाग के साथ 75वें स्थान पर है। गेदबाजों में शीर्ष स्थान पर पाकिस्तानी गेंदबाज इमरान ताहिर बने हुए है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल