5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL में हिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली-धवन के क्‍लब में हुए शामिल

Rohit Sharma Records : आईपीएल के 16वें सीजन में पहले दो मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए जबरदस्‍त कमबैक किया है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा का जलवा भी आईपीएल में कायम है। रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Apr 2023, 7:48 AM IST

rohit-sharma.jpg

IPL में हिटमैन ने रचा इतिहास, कोहली-धवन के क्‍लब में हुए शामिल।

Rohit Sharma Records : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन में पहले दो मुकाबले हारकर मुंबई इंडियंस ने जबरदस्‍त कमबैक किया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई ने अपने पांचवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा का जलवा भी आईपीएल में कायम है। मुंबई को सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा का बल्‍ला भी खूब चल रहा है। रोहित ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार तूफानी शॉट लगाए। उन्होंने 18 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। रोहित शर्मा अब विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्‍लब में शमिल हो गए हैं।

दरअसल, सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 इन बनाते ही रोहित ने आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 232 मैच खेलते हुए 30.22 के औसत से 6014 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके 247 छक्के और 535 चौके भी शामिल हैं। उनके बल्‍ले से 1 शतक और 41 अर्धशतक निकले हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 6 हजार रन बनाने वाले अब चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली नंबर वन

बता दें कि अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रन मशीन विराट कोहली के नाम है। किंग कोहली ने टूर्नामें में अब तक कुल 228 मैच खेलते हुए 36.60 के औसत से 6844 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान शिखर धवन हैं तो तीसरे नंबर पर दिल्‍ली के कप्‍तान डेविड वॉर्नर हैं।

यह भी पढ़ें :RCB के गेंदबाजों को धुनने वाले शिवम दुबे की मार्मिक कहानी

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली - 228 मैच में 6844 रन

शिखर धवन - 210 मैच में 6477 रन

डेविड वॉर्नर - 167 मैच में 6109 रन

रोहित शर्मा - 232 मैच में 6014 रन

सुरेश रैना - 205 मैच में 5528 रन

यह भी पढ़ें : कोहली-गांगुली के बीच छिड़ी जंग हुई तेज, अब सौरव दादा ने उठाया ये बड़ा कदम