29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास! वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Rohit Sharma Retirement : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है।इस पोस्‍ट में लिखा है कि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jun 2023, 1:39 PM IST

rohit-sharma.jpg

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास! वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग।

Rohit Sharma Retirement : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्‍ट में लिखा है कि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्‍ट रोहित शर्मा के ट्वीटर अकाउंट से किया गया है। रोहित शर्मा के टेस्‍ट से संन्‍यास लेने की इस पोस्ट को देखकर रोहित शर्मा के फैंस भी बेहद निराश हैं।


दरअसल, वायरल हो रहे इस पोस्‍ट को देखकर फैंस को लगा कि रोहित शर्मा ने सचमुच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। जांच के बाद पाया गया कि यह फर्जी पोस्ट है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

वायरल पोस्‍ट का सच

सोशल मीडिया पर इसे ट्विटर हैंडल @ImR0hitt45 अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है। जबकि टीम इंडिया के कप्‍तान रोहित शर्मा का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @ImRo45 है। मतलब साफ है कि रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा के फर्जी अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है।


भारतीय टीम के प्रशंसक बेहद नाराज

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी ट्रॉफी हार गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हारने के बाद टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका था, लेकिन वह एक बार फिर मौके को भुनाने में नाकामयाब रहे हैं। इससे भारतीय टीम के प्रशंसक बेहद नाराज हैं।

यह भी पढ़ें : विश्‍व कप 2023 का शेड्यूल लीक! नोट कर लें कब-कहां और किससे होंगे भारत के मैच

2025 के फाइनल में टीम इंडिया की अगुवाई करना मुश्किल

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में बुरी तरह से हार झेलने के बाद अब ये मुश्किल दिख रहा है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। बता दें कि पिछले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्‍यूजीलैंड से हारने के बाद विराट कोहली की कप्‍तानी भी चली गई थी।

यह भी पढ़ें : भारत के इस दिग्‍गज खिलाड़ी का करियर हुआ खत्‍म! राहुल द्रविड़ ने भी दिए संकेत