6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली टॉप थ्री में खेले, तो भारत फिर हार जाएगा वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली तीनों का खेल एक जैसा ही है। तीनों की बल्लेबाजी का स्टाइल भी सेम है। पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों पर नज़र डाली जाये तो बाकी टीम के मुक़ाबले इन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट काफी कम है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Sep 2022, 1:28 PM IST

t20_world_india_1.jpg

T20 world cup 2022 Indian cricket team: इस साल के अंत में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी टीमें अपना संतुलन बनाने में ध्यान दे रही हैं। इसी बीच भारतीय टीम भी स्क्वाड को लेकर काफी चिंतित है और एशिया कप के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी।

लेकिन इस वक़्त भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर चिंता का विषय बना हुआ है। भारत के लिए टॉप ऑर्डर में कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली खेल रहे हैं और ये तीनों की अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ कोहली का बल्ला चला था। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अब भी चिंता का विषय है। ऐसे में अगर ये तीनों बल्लेबाज टॉप ऑर्डर पर बने रहते हैं तो भारत को टी20 वर्ल्ड कप में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में भारतीय टीम ने की ये बड़ी गलती, 15 दिन के अंदर अगर नहीं हुआ सुधार तो ये वर्ल्ड कप भी जाएगा

रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली तीनों का खेल एक जैसा ही है। तीनों की बल्लेबाजी का स्टाइल भी सेम है। पिछले कुछ मैचों के आंकड़ों पर नज़र डाली जाये तो बाकी टीम के मुक़ाबले इन बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट काफी कम है। वहीं इनके बाद बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक तेजी से खेलते हैं। ऐसे में शुरुआत में रन कम बनते हैं और दवाब इन बल्लेबाजों पर आ जाता है।

ये तीनों खिलाड़ी पारी में एंकर का रोल निभा सकते हैं। लेकिन टी20 क्रिकेट में एंकर सिर्फ एक ही होता है। अगर तीनों एंकर की तरह बल्लेबाजी करेंगे तो नीचे आने वाले बल्लेबाजों पर दवाब बढ़ जाएगा। ऐसे में या तो इन बल्लेबाजों को तेज खेलना होगा और या फिर भारत चयनकर्ताओं को इसपर ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें- 'करो या मरो' मुक़ाबले से पहले इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तानी को दी वॉर्निंग, बोले -हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में ना लें

रोहित शर्म -
एक वक़्त था जब रोहित के सामने गेंदबाजी करने से गेंदबाज कांपते थे। रोहित लंबे-लंबे सिक्स और तेज शुरुआत के लिए जाने जाते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने गेम को बदला है और वे अब लंबे सिक्स लगाने की वजाए लंबा खेलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वे धीमा खेलते हैं और उनका स्ट्राइक रेट 115 से 120 के बीच ही रहता है। रोहित ने इस साल 14 पारियों में 268 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 223 गेंद खेली हैं और उनका डॉट बॉल प्रतिशत 52 % का रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने 50 का आंकड़ा सिर्फ एक बार ही पर किया है।

केएल राहुल -
रोहित के साथ बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल आते हैं। राहुल गेंद को हिट नहीं करते और ना ही तेजी से स्ट्राइक रोटेट करते हैं। ऐसे में साथी बल्लेबाज पर प्रेशर बढ़ता है और वह तेज खेलने की कोशिश में आउट हो जाता है। राहुल शुरुआत में धीमा खेलते हैं और बाद में पारी को तेजी से बढ़ते हुए अपना स्ट्राइक रेट 140 के पार पहुंचा देते हैं। ऐसा आईपीएल में हमने कई बार देखा है। लेकिन इससे साथी खिलाड़ियों पर दवाब बनता है और विकेट गिरते चले जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में राहुल ने 2019 से 32 पारियों में 256 डॉट गेंद खेली थी। वहीं आईपीएल में उन्होंने 54 पारियों में 427 डॉट बॉल्स खेली हैं। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी राहुल ने बेहद धीमी पारी खेली। उनकी पारी में सिर्फ दो बार उन्होंने बल्ला चलाया और दोनों ही बार गेंद सीमा रेखा के बाहर गई।

विराट कोहली -
विराट कोहली की बात की जाये तो वे अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। कोहली लंबे समय से अपने फॉर्म की तलाश में हैं। एशिया कप 2022 में अबतक उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है और लय में भी दिखे हैं। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट चिंता का विषय है। कोहली ने एशिया कप में अबतक 78 गेंद खेली हैं और इसमें 94 रन बनाए हैं। विराट ने इस साल 6 पारियों में 175 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 141 गेंद खेली हैं और उनका डॉट बॉल प्रतिशत 31.9 % का रहा है।

वहीं अन्य खिलाड़ियों के डॉट बॉल प्रतिशत पर नज़र डाली जाये तो सूर्यकुमार यादव का 26.7%, हार्दिक पंड्या 34.4%, ऋषभ पंत 32.8% और दिनेश कार्तिक 36.9% है।