14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगामी World Cup में इस विदेशी टीम का समर्थन करते दिखेंगे रोहित शर्मा

आगामी विश्व कप के लिए विदेशी टीम के समर्थन में उतरे रोहित शर्मा, उन्होंने उस टीम की जर्सी के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 02, 2018

rohit sharma

आगामी World Cup में इस विदेशी टीम का समर्थन करते दिखेंगे रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में एक दूसरी टीम को समर्थन देने का मन बना लिया है, नहीं-नहीं आप गलत सोच रहें हैं यहां हम क्रिकेट वर्ल्ड कप की नहीं बल्कि रूस में होने वाले आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप की बात कर रहें हैं ।

स्पेन को चीयर करेंगे रोहित
रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से स्पेन की नई जर्सी पहने हुई खुद कि एक तस्वीर साझा कर इस बात के संकेत दिए हैं। स्पेन को ग्रुप में ईरान मोरक्को और पुर्तगाल के साथ रखा गया है । स्पेन 2010 में विश्व विजेता बन चुकी है और इस बार भी कप जीतने का मजबूत दावा पेश कर रही है । इस बार 32 टीमें फुटबॉल के इस महाकुम्भ में ट्रॉफी के लिए अपनी जान लगाने वाली हैं । टीमों को 8 ग्रुप्स में रखा गया है गया है और हर ग्रुप में 4 टीमें हैं ।

14 जून से शुरू होगा विश्व कप
पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच 14 जून को मॉस्को में खेला जाएगा । स्पेन का पहला मुकाबला 15 जून को पुर्तगाल से है और यह मैच सोची में खेला जाना है । इस वर्ल्ड कप में मैचेज तब हैं जब भारत में गर्मियों की छुट्टी होती हैं तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अलग अलग ट्रेवलिंग वेबसाइट्स बहुत से आकर्षक ऑफर्स अपने ग्राह्कों को लिए उपलब्ध करवा रहें हैं साथ ही फ्लइट्स पर भी कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहें ।

रुसी सरकार की नई पहल
सरकार ने विश्व कप के मद्देनजर एक नई पहल की है कि अगर कोई व्यक्ति मैच के टिकट्स के साथ रूस में प्रवेश करता है तो उसे प्रथम मैच के 10 दिन पहले से और आखिरी मैच के 10 दिन बाद तक बगैर वीजा प्रवेश दिया जाएगा। ऐसी अनुकूल पहल कर रूस ने और लोगों को अपने तरफ आकर्षित किया है । शायद इस लिए रूस जाने वाली फ्लाईट्स की मासिक खोज में लगभग 23% की बढ़ोतरी देखी गई है ।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग